रूस के साथ भारत की ट्रेड जारी है, MEA सूत्रों ने ट्रंप के दावों को किया खारिज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आए दिन अपने दिए गए बयानों में घिर रहे हैं. बीते दिन भारत पर टैरिफ लगाने के बाद अब ट्रंप ने एक बड़ा दावा किया. ट्रंप ने दावा किया कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है. हालांकि विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने इस दावे का खंड़न करते हुए कहा कि रूस के साथ भारत की ट्रेड उसी तरह जारी है, जैसी पहले थी.
ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया और कहा कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है, इतना ही नहीं ट्रंप ने ये तक कह दिया कि भारत को एक दिन पाकिस्तान से तेल खरीदना पड़ सकता है. इससे पहले ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ का ऐलान किया था, जो 1 अगस्त से लागू होगा. लेकिन इसके कुछ ही देर बाद उन्होंने खुद कहा कि अभी ट्रेड पर भारत से हमारी बात जारी है.
रूस से तेल खरीद को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से सवाल किया गया था, इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘जहां तक ऊर्जा जरूरतों की सोर्सिंग की बात होती है, उस पर हमारा रवैया पहले से ही साफ है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जो तेल बिकता है, वो किस भाव में मिलता है. उस पर वैश्विक माहौल को देखते हुए फैसला लिया जाता है.जहां तक रूसी आयात को रोकने वाली भारतीय तेल कंपनियों की खबरों की बात है तो इसकी कोई जानकारी नहीं है.’
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





