भारत के अग्नि-प्राइम मिसाइल के सफल परीक्षण से थर-थर कांपेगा पाकिस्तान

भारत ने अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने इस मिसाइल का परीक्षण किया है. खास बात ये है कि इस मिसाइल का परीक्षण रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से की गई है. ऐसा पहली बार है जब खास डिजाइन वाली रेल लॉन्चर से किसी मिसाइल को दागा गया है.
रक्षा मंत्री ने DRDO को सफल परीक्षण के लिए बधाई दी है. उन्होंने एक्स पोस्ट के जरिए कहा, ”DRDO, स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड (SFC) और सशस्त्र बलों को अग्नि-प्राइम मिसाइल के सफल परीक्षण पर हार्दिक बधाई. इस सफल परीक्षण ने भारत को उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल कर दिया है, जो रेल प्रणाली से मिसाइल लॉन्च की क्षमता रखते हैं.”
India has carried out the successful launch of Intermediate Range Agni-Prime Missile from a Rail based Mobile launcher system. This next generation missile is designed to cover a range up to 2000 km and is equipped with various advanced features.
The first-of-its-kind launch… pic.twitter.com/00GpGSNOeE
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 25, 2025
अग्नि-प्राइम रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से छोड़ी गई है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसको लेकर जानकारी शेयर की है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को एक्स पोस्ट के जरिए अग्नि प्राइम मिसाइल को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भारत ने रेल आधारित मोबाइल प्रक्षेपण प्रणाली से अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ”भारत ने रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. यह अगली पीढ़ी की मिसाइल लगभग 2000 किलोमीटर तक की दूरी तक मार करने में सक्षम है और इसमें कई उन्नत विशेषताएं शामिल हैं. पहली बार इस प्रकार का परीक्षण विशेष रूप से तैयार किए गए रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से किया गया है.”





