ताज़ा खबरेंभारत

हारेगा कोरोना जीतेगा इंडिया: देश में टीकाकरण का आंकड़ा 75 करोड़ के पार, डब्ल्यूएचओ ने भी की तारीफ

देश में कोरोना के खिलाफ चल रहा टीकाकरण अभियान आये दिन रिकॉर्ड बना रहा है । इसी क्रम में दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान ने सोमवार को एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। दरअसल देश में अब तक कुल टीकाकरण का आंकड़ा 75 करोड़ के पार पहुंच गया है। गौरान्वित करने वाली बात यह है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी भारत के टीकाकरण की रफ्तार की तारीफ की है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि भारत ने 13 दिन में ही 65 करोड़ से 75 करोड़ का आंकड़ा छुआ है।

मनसुख मंडाविया ने भी किया ट्वीट।

वहीं, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर वैक्सीनेशन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘भारत को बधाई! पीएम मोदी के सबका साथ, सबका प्रयास के मंत्र के साथ विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान निरंतर नए आयाम गढ़ रहा है। इसी के मद्देपजर आजादी के 75वें वर्ष में देश ने 75 करोड़ टीकाकरण के आंकड़े को पार कर लिया है।

अब जानें किन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 100 फीसदी टीकाकरण हुआ पूरा।

🛑हिमाचल प्रदेश: ये देश का पहला राज्य रहा जिसने सबसे पहले 100 फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक करीब 50.57 लाख लोगों को टीका लग चुका है। सीएम जयराम ठाकुर ने पिछले हफ्ते कहा था कि नवंबर 2021 तक लोगों का पूरी तरह टीकाकरण (दोनों डोज) हो जाएगा।

🛑गोवा: गोवा में 11.18 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। इन्हें कम से कम एक डोज लग चुकी है। हालांकि विपक्ष सरकार के आंकड़ों पर सवाल उठा चुका है।

🛑दादरा और नगर हवेली व दमन और दीव: इस केंद्रशासित प्रदेश में 626,000 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है।

🛑सिक्किम: इस उत्तर-पूर्वी राज्य के 510,000 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

🛑इसी तरह लद्दाख में 1.97 लाख डोज व लक्षद्वीप में 53,499 कोरोना की खुराक दी जा चुकी है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button