खेल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान

2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो जाने जा रही घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड का आज ऐलान कर दिया गया. शुभमन गिल बतौर कप्तान अपनी दूसरी सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी के चलते टीम को नया उपकप्तान मिला है.

आगामी सीरीज में एक बार फिर से शुभमन गिल कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं उपकप्तानी की जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा के कंधों पर रखी गई गई है. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जहां कई नए खिलाड़ियों को मौका मिला है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम 

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी,  एन जगदीशन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव.

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button