ताज़ा खबरें

भारतीय नौ सेना दिवस आज, जानिए क्यों मानते हैं यह दिन, क्या है इसका इतिहास और इस बार की थीम

भारतीय नौ सेना दिवस आज, जानिए क्यों मानते हैं यह दिन, क्या है इसका इतिहास और इस बार की थीम

 

आज यानी दिसंबर 04 में भारतीय नौसेना दिवस मनाया जा रहा है। हर साल इस तारीख को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। यह भारतीय नौसेना बलों को सम्मानित करने तथा उनके योगदानों की सराहना करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। वर्ष 1971 की भारत-पाक लड़ाई के दौरान ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ में नौसेना की उपलब्धियों की याद में चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। भारतीय नौसेना ने इस युद्ध में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रविवार को ट्वीट किया। उन्होंने नौसेना की सराहना करते हुए ट्वीट में लिखा कि सभी नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं। हम भारतवासियों को अपने समृद्ध समुद्री इतिहास पर गर्व है। भारतीय नौसेना ने दृढ़ता से हमारे देश की रक्षा की है और चुनौतीपूर्ण समय के दौरान अपनी मानवीय भावना से खुद को प्रतिष्ठित किया है। 

 

इस दिवस को मानाने का इतिहास 

भारतीय नौसेना की स्थापना 1612 में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा की गई थी। 1971 में भारत-पाकिस्तान हुआ। युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने 3 दिसंबर को भारतीय हवाई अड्डों पर हमला किया। उनके आक्रामक हमलों के जवाब में, भारतीय नौसेना ने 4 और 5 दिसंबर की रात को हमले की योजना बनाई, क्योंकि पाकिस्तान के पास बमबारी करने के लिए विमान नहीं था। हमले के दौरान सैकड़ों पाकिस्तानी नौसेना के जवान मारे गए थे। कमोडोर कासरगोड पट्टानशेट्टी गोपाल राव ने भारतीय नौसेना के पूरे अभियान का नेतृत्व किया था। भारतीय नौसेना की सफलता का जश्न मनाने के लिए हर साल इंडिन नेवी डे 4 दिसंबर को मनाया जाता है।

इस बार की थीम 

भारतीय नौसेना दिवस 2022 की थीम “स्वर्णिम विजय वर्ष” (Swarnim Vijay Varsh) है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button