भारत सरकार के सूत्रों ने निज्जर मामले पर ट्रूडो के साक्ष्य के दावों को किया खारिज

शीर्ष सूत्रों ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के संबंध में भारत को विश्वसनीय सबूत पेश करने के कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और अन्य अधिकारियों द्वारा किए गए दावों को खारिज कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक कनाडा का दृष्टिकोण शुरू से ही अस्पष्ट आरोप लगाने और इनकार का बोझ भारत पर डालने का रहा है.
सूत्रों के मुताबिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रूडो कह रहे थे, वही पुरानी बातें, उन्हीं पुराने कारणों से. सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, ट्रूडो ने भारत सरकार के एजेंटों पर गुप्त सूचना-एकत्रित तकनीक, कनाडाई लोगों को लक्षित करने वाले जबरदस्ती व्यवहार और धमकी और हिंसक कृत्यों में शामिल होने का आरोप लगाया.
सूत्रों ने कहा, “सभी कनाडाई अधिकारियों का केंद्रीय दावा यह है कि भारत को विश्वसनीय सबूत पेश किए गए हैं. यह बात उनके सीडीए ने प्रेस के सामने भी दोहराई. यह बिल्कुल सही नहीं हैं. शुरू से ही कनाडा का द्दष्टिकोण अस्पष्ट आरोप लगाने और इनकार का बोझ भारत पर डानले का रहा है.”
भारतीय सूत्रों के अनुसार, कुछ व्यक्तियों के भारत से संबंध के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी गई.





