विदेश

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास की सलाह: बिना अनुमति ईरान की सीमा की ओर न जाएं भारतीय नागरिक

ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने एक अहम एडवाइजरी जारी की है। सोमवार (9 मार्च 2026) को जारी इस सलाह में कहा गया है कि भारतीय नागरिक बिना दूतावास से संपर्क किए ईरान की जमीनी सीमाओं की ओर न जाएं और देश छोड़ने की कोशिश न करें।

दूतावास ने स्पष्ट किया है कि अगर किसी को ईरान से बाहर जाना है, तो पहले मिशन से संपर्क कर जरूरी निर्देश लेना जरूरी है। बिना समन्वय के सीमा की ओर जाने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


सीमा पार करने में आ सकती है दिक्कत

दूतावास के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति ईरान से निकलकर किसी दूसरे देश की सीमा तक पहुंच जाता है और वहां प्रवेश की अनुमति नहीं मिलती, तो ऐसी स्थिति में दूतावास की मदद सीमित हो जाती है। इसलिए भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे जल्दबाजी में सीमा की ओर न जाएं।

आपातकालीन संपर्क नंबर जारी

भारतीय नागरिकों की मदद के लिए दूतावास ने चार इमरजेंसी मोबाइल नंबर और एक कांसुलर ईमेल आईडी भी जारी की है। इन नंबरों के जरिए लोग दूतावास से संपर्क कर सकते हैं और सुरक्षित यात्रा से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

दूतावास से संपर्क में रहने की सलाह

दूतावास ने भारतीय नागरिकों से कहा है कि वे मौजूदा हालात को देखते हुए मिशन के संपर्क में रहें और किसी भी यात्रा से पहले दूतावास के निर्देशों का पालन करें। इससे यात्रा में होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है।

फिलहाल दूतावास ही क्षेत्र में मौजूद भारतीयों के लिए मुख्य संपर्क केंद्र बना हुआ है और वह उन्हें सुरक्षित तरीके से यात्रा करने में मदद कर रहा है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button