‘किसानों के हितों के साथ समझौता नहीं करेगा भारत’: पीएम मोदी का ट्रंप को जवाब

अमेरिका की ओर से भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के मसले पर पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘भारत अपने किसानों, पशु पालकों और मछुआरे भाई-बहनों के हितों के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगा.‘
#WATCH प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘ हमारे लिए अपने किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत अपने किसानों, पशु पालकों और मछुआरे भाई-बहनों के हितों के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगा। मैं जानता हूं कि व्यक्तिगत रूप से मुझे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। लेकिन मैं इसके लिए… pic.twitter.com/U6EKKIDrfU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2025
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, हमारे लिए अपने किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है. भारत अपने किसानों, पशु पालकों और मछुआरे भाई-बहनों के हितों के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगा. मैं जानता हूं कि व्यक्तिगत रूप से मुझे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी. लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं. मेरे देश के मछुआरों के लिए, मेरे देश के पशु पालकों के लिए आज भारत तैयार है.”
उन्होंने संभावित लागत को स्वीकार करते हुए कहा कि, अमेरिका या ट्रंप का नाम लिए बिना, प्रधानमंत्री मोदी ने संकेत दिया कि उन्हें इस तरह का रुख अपनाने की कीमत का एहसास है. “मुझे पता है कि हमें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और मैं इसके लिए तैयार हूँ. भारत इसके लिए तैयार है.”
ट्रंप के टैरिफ, जिनमें 30 जुलाई, 2025 को घोषित शुरुआती 25% शुल्क और 5 अगस्त को अतिरिक्त 25% शुल्क शामिल हैं, भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद को लक्षित करते हैं, जिसके बारे में ट्रंप का दावा है कि यह यूक्रेन में मास्को के युद्ध को बढ़ावा देता है.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





