भारत
फ्रांस से 26 नए राफेल विमान खरीदेगा भारत, 63000 करोड़ रुपये की डील पर होंगे हस्ताक्षर
भारत ने फ्रांस से 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान खरीदने के लिए मेगा डील को मंजूरी दे दी है. 63,000 करोड़ रुपये से अधिक के इस सरकारी सौदे पर जल्द ही हस्ताक्षर किए जाएंगे. इस सौदे के तहत भारतीय नौसेना को 22 सिंगल-सीटर और चार ट्विन-सीटर विमान मिलेंगे. इससे पहले भारत अपनी वायु सेना के लिए फ्रांस 36 रॉफेल फाइटर जेट खरीद चुका है.
सूत्रों के अनुसार भारत और फ्रांस के बीच इस डील पर इस महीने के आखिर तक सहमति बन सकती है और भारत समझौते पर हस्ताक्षर कर सकता है. आपको बता दें कि फ्रांस के रक्षा मंत्री सबास्टियन लेकोर्नू इस महीने के आखिर में भारत के दौरे पर आ रहे हैं.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





