खेलताज़ा खबरें

भारत बनाम UAE, जानें एशिया कप टी20 में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

एशिया कप 2025 का आगाज हो चुका है. वहीं आज इस सीरीज में भारत का पहला मुकाबला होने वाला है. भारत के सामने आज UAE होगी, साथ ही भारत अपने पहले मुकाबले को भारी अंतर से जीतकर अंक तालिका में अतिरिक्त अंक हासिल करना चाहेगी.

भारतीय टीम पहले मुकाबले में बड़े अंतर से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत करना चाहेगा. खिताब की प्रबल दावेदार टीम इंडिया को हालांकि यूएई से सतर्क रहना होगा जो उलटफेर करने में माहिर है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं जिसने एक सप्ताह पहले दुबई पहुंचकर अपनी तैयारी शुरू कर दी थी.

IND vs UAE के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है. टी20 में भारत और यूएई का एक मुकाबले में आमना-सामना हुआ है. इसमें भारत ने 9 विकेट से जीत हासिल की है. दोनों टीमें 2016 एशिया कप टी20 में टकराई थीं. इसके अलावा यूएई ने भारत के खिलाफ 3 वनडे खेले हैं और तीनों में उसे हार मिली है.दोनों टीमें 2015 वर्ल्ड कप में वनडे में आखिरी बार भिड़ी थीं. पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से भारत का 24-3 जीत-हार का रिकॉर्ड रहा है.

भारत की संभावित 11 : अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
यूएई की संभावित 11: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, मुहम्मद फारूक, हर्षित कौशिक, मुहम्मद जोहैब, मुहम्मद जवादुल्लाह/सगीर खान, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद रोहिद.
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button