IND Vs SA: भारत ने 11 रन से जीता मुकाबला, सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त

IND Vs SA: भारत ने 11 रन से जीता मुकाबला, सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त
भारत ने तीसरे टी20 में मुकाबले में साउथ अफ्रीक को 11 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। सीरीज का आखिरी टी20 मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। इस दौरान भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 208 रन ही बना सकी।
220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की शुरुआत अच्छी रही। रीजा और रयान के बीच पहले विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी हुई। रिकेल्टन 15 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। रीजा ने 13 गेंद में 21 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स 12 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। एडन मार्करम ने 18 गेंद में 29 रन का योगदान दिया। डेविड मिलर 18 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंद में 41 रन बनाए। मार्को यानसेन 17 गेंद में 54 रन की तूफानी पारी खेलकर पवेलियन लौटे। गेराल्ड दो और एंडिले 5 रन बनाकर नाबाद लौटे।
तीसरे टी20I के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवनः-
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती
साउथ अफ्रीका: रयान रिकेल्टन, रीजा हेंड्रिक्स, ऐडन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को यांसन, एंडिले सिमेलाने, गेराल्ड कोएट्जी, केशव महाराज, लूथो सिपामला





