खेल

India vs Oman: भारत ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत, ओमान ने दी भारी टक्कर

ओमान के खिलाफ अपने तीसरे मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज कर लगातार तीसरी जीत अपने नाम की. ओमान के खिलाफ मैच (India vs Oman) में भारत को 21 से जीत मिली. भारत ने मैच में पहले बल्लेबाजी की और 8 विकेट पर 188 रन बनाए जिसके बाद ओमान की टीम 20 ओवर में 4 विकेट पर 167 रन ही बना सकी.

हालांकि भारत को जीत के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा. इस मैच में हारी जरूर लेकिन उनके बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा ली. अगर कप्तान जतिंदर की पारी धीमी नहीं होती, तो शायद परिणाम कुछ और हो सकता था. 189 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान के सलामी बल्लेबाजों कप्तान जतिंदर सिंह और आमिर कलीम ने मजबूत शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.3 ओवर में 56 रन जोड़े.  कप्तान जतिंदर 33 गेंद पर 32 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने.

इसके बाद आमिर कलीम और हम्माद मिर्जा ने दूसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की. यह जोड़ी भारत के लिए खतरनाक दिथ रही थी, लेकिन हर्षित राणा ने कलीम को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी. वह 46 गेंद पर 2 छक्के और 7 चौके की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए.

हम्माद मिर्जा ने भी अर्धशतक लगाया. वह 33 गेंद पर 51 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने. अर्शदीप ने विनायक शुक्ला को आउट कर टी20 अंतर्राष्ट्रीय में अपना 100वां विकेट लिया. ओमान ने 4 विकेट पर 167 रन बनाए और 21 रन से मैच हारी.

भारत की जीत में विकेटकीपर संजू सैमसन ने अर्धशतकीय पारी खेली, संजू ने 45 गेंद पर 56 रन बनाए जिसके दम पर भारतीय टीम 188 रन पर पहुंच पाने में सफल रही. वहीं, दूसरी ओर अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और 15 गेंद में 38 रन बनाए, अपनी पारी में अभिषेक ने 5 चौके और दो छक्के लगाने में सफलता हासिल की है. अभिषेक ने अपनी धुआंधार पारी के दौरान युवराज सिंह का महारिकॉर्ड तोड़ दिया.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button