भारत बनाम बांग्लादेश के बीच T20 सीरीज का दूसरा मैच आज, इस चैनल पर देख सकते हैं लाइव

भारत बनाम बांग्लादेश के बीच T20 सीरीज का दूसरा मैच आज, इस चैनल पर देख सकते हैं लाइव
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच आज टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज यानी बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। टॉस का समय शाम 6:30 बजे का है। इसी दौरान दोनों टीमें अपनी प्लेइंग 11 की भी घोषणा करेंगी। बता दें कि सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने जीतकर पहले ही अपना दबदबा कायम कर लिया है। सीरीज के पहले टी20 मैच में भारत ने बांग्लादेश को 127 रन में ही समेट दिया था।
Gwalior ✈️ Delhi#TeamIndia have arrived for the 2nd #INDvBAN T20I 👌👌@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/jBWuxzD0Qe
— BCCI (@BCCI) October 8, 2024
दिल्ली में खेले जाने वाले मुकाबले में टीम इंडिया सूर्य कुमार यादव की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। वहीं बांग्लादेश की टीम की कमान नजमुल हुसैन शांतो संभाल रहे हैं। वहीं, दूसरे मैच में टीम इंडिया की ओर से पूरी कोशिश रहेगी कि वो सामने वाली टीम पर जीत के दबदबे को बरकरार रखे। इसके बाद तीसरा मैच 12 अक्टूबर को खेला जाएगा।
कप्तान सूर्यकुमार पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि संजू सैमसन सीरीज में आगे भी यह भूमिका निभाते रहेंगे। संजू सैमसन और उनके साथ पारी की शुरुआत करने वाले अभिषेक शर्मा पिछले मैच में अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए थे। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल को विश्राम दिए जाने के कारण संजू सैमसन और अभिषेक को यह मौका मिला है जिसका वह पूरा फायदा उठाना चाहेंगे।
यहाँ लाइव देखे मैच:
गौरतलब है कि भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरा T20 मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं। T20 सीरीज के मैचों को आप Sports 18 नेटवर्क पर देख पाएंगे। वहीं मैच Jio Cinema पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है।





