भारत ने एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई
भारत ने अपनी रक्षा क्षमता को और मजबूत करते हुए एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली (IADWS) का पहला सफल उड़ान परीक्षण कर लिया है। यह परीक्षण 23 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे ओडिशा के तट पर किया गया। यह उपलब्धि भारत की रक्षा तकनीक में आत्मनिर्भरता का बड़ा उदाहरण मानी जा रही है।

भारत ने अपनी रक्षा क्षमता को और मजबूत करते हुए एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली (IADWS) का पहला सफल उड़ान परीक्षण कर लिया है। यह परीक्षण 23 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे ओडिशा के तट पर किया गया। यह उपलब्धि भारत की रक्षा तकनीक में आत्मनिर्भरता का बड़ा उदाहरण मानी जा रही है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता पर डीआरडीओ, भारतीय सशस्त्र बलों और उद्योग जगत को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि IADWS एक अत्याधुनिक बहुस्तरीय वायु रक्षा प्रणाली है। इसमें स्वदेशी त्वरित प्रतिक्रिया सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (QRSAM), उन्नत अति लघु दूरी वायु रक्षा प्रणाली (VSHORADS) मिसाइलें और उच्च शक्ति वाली लेजर आधारित निर्देशित ऊर्जा हथियार (DEW) शामिल हैं।
The @DRDO_India has successfully conducted the maiden flight Tests of Integrated Air Defence Weapon System (IADWS), on 23 Aug 2025 at around 1230 Hrs off the coast of Odisha.
IADWS is a multi-layered air defence system comprising of all indigenous Quick Reaction Surface to Air… pic.twitter.com/TCfTJ4SfSS
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 24, 2025
यह प्रणाली भारत की बहुस्तरीय वायु रक्षा क्षमता को और मजबूत करेगी। इसके जरिए देश महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को दुश्मन के हवाई खतरों से सुरक्षित रखने में सक्षम होगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि इस अनूठे उड़ान परीक्षण ने यह साबित कर दिया है कि भारत न केवल अपनी रक्षा जरूरतों को पूरा कर सकता है, बल्कि भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए भी पूरी तरह तैयार है। उन्होंने इस उपलब्धि को देश की क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।





