भारत

भारत ने शुरू किया ऑपरेशन ‘SINDOOR’, पाकिस्तान में 9 जगहों पर भारत की एयर स्ट्राइक

भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया है, जिसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है. यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई है. हमले में कुल नौ जगहों को निशाना बनाया गया, जहां से आतंकवादी हमलों की योजना बनाई जा रही थी और उन्हें निर्देशित किया जा रहा था.

 

वीडियो नियंत्रण रेखा (LoC) से है, जब भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमला किया गया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और निर्देशित किया गया.

भारतीय सेना ने ट्वीट किया, “पाकिस्तान ने पुंछ-राजौरी क्षेत्र के भीमबेर गली में तोपखाने से गोलीबारी करके एक बार फिर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है. भारतीय सेना उचित तरीके से जवाब दे रही है.”

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया, “#OperationSindoor” (वीडियो सोर्स: किरेन रिजिजू/X)

यह हमला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के लगभग दो सप्ताह बाद हुआ है, जिसमें पाकिस्तानी आतंकवादियों ने एक पर्यटक स्थल पर 26 नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button