विदेश

‘भारत-पाक के बीच वर्षों से चल रही लड़ाई’: दोनों देशों के बीच तनाव पर बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इस “बहुत ही बुरा हमला” बताया. उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से तनाव रहा है, खासकर कश्मीर को लेकर, लेकिन उन्हें भरोसा है कि दोनों देश इस स्थिति का हल निकाल लेंगे. ट्रंप ने कहा कि वह दोनों नेताओं को जानते हैं और अमेरिका भारत को आतंकवाद के खिलाफ समर्थन देता रहेगा.

 

पहलगाम आतंकवादी हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं भारत के बहुत करीब हूं और मैं पाकिस्तान के भी बहुत करीब हूं और कश्मीर में वे एक हजार साल से लड़ रहे हैं. कश्मीर का मुद्दा एक हजार साल से चल रहा है, शायद उससे भी ज्यादा समय से. वह एक बुरा हमला था (आतंकवादी हमला). उस सीमा पर 1,500 सालों से तनाव है. यह वैसा ही रहा है लेकिन मुझे यकीन है कि वे इसे किसी न किसी तरह से सुलझा लेंगे. मैं दोनों नेताओं को जानता हूं. पाकिस्तान और भारत के बीच बहुत तनाव है लेकिन यह हमेशा से रहा है.”

यह हमला 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ. आतंकियों ने बैसरन मैदान में पर्यटकों पर गोलियां चलाईं. इस हमले में 26 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की मौत हो गई, और कई लोग घायल हो गए.

इस हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त फैसले लिए. इनमें सिंधु जल संधि को रोकना, अटारी बॉर्डर बंद करना, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा छूट योजना खत्म करना और दोनों देशों के राजनयिक कर्मचारियों की संख्या घटाना शामिल है. ये कदम पाकिस्तान के खिलाफ भारत के कड़े रुख को दिखाते हैं.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button