भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर इतिहास के पन्नो में दर्ज किया नाम

भारत ने रविवार को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में जीत हासिल कर तीसरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर दिया है . इसी के साथ इतिहास के पन्नो में भारत का नाम लिख गया है.
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया. भारत को न्यूजीलैंड की तरफ़ से 252 रनों का लक्ष्य दिया गया था और भारत ने मात्र 49 ओवर में जीत हासिल कर ली.
फिर से दोहराई गई जीत की हिस्ट्री:
भारत तीन बार इस ट्रॉफी को अपने नाम कर चुका है. सर्वप्रथम भारत 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी का संयुक्त विजेता था और 2013 में फिर से खिताब जीता था। अब, उन्होंने 2025 में एक बार फिर ट्रॉफी के साथ टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ, भारत अब कई बार खिताब जीतने वाले शीर्ष खिलाड़ियों की सूची में ऑस्ट्रेलिया से आगे निकल गया है.
इन खिलाड़ियों ने किया जबरदस्त प्रदर्शन:
अगर बात करें आज के खेल की तो इसमें स्पिनरों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। आज के मैच में जडेजा के बल्ले ने मैच में इंडिया की लाज बचाए रखी. जिसमें शुभमन गिल ने 31 रन बनाये, हार्दिक पंड्या ने 18 , कैप्टन रोहित शर्मा ने 76 रन बनाये.





