संयुक्त राष्ट्र महासभा की जनरल असेंबली में भारत ने दी पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी

भारत ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा की जनरल असेंबली (UNGA) में शहबाज शरीफ के भाषण के बाद पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है. भारत ने अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए महासभा में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सीमा पार आतंकवाद का पाकिस्तान का निरंतर समर्थन कर रहा है. और इसे लेकर उसे अनिवार्य रूप से परिणाम भुगतने होंगे.
भारतीय राजनायिक भाविका मंगलानंदन ने कहा, “आज सुबह इस विधानसभा में अफसोसजनक दृश्य देखने को मिला. मैं पाकिस्तानी पीएम के भाषण में भारत के संदर्भ के बारे में बोलती हूं. जैसा कि दुनिया जानती है, पाकिस्तान ने लंबे समय से अपने पड़ोसियों के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया है. इसने हमारी संसद, हमारी वित्तीय राजधानी मुंबई, बाजारों और तीर्थ शतलों पर हमला किया है. सूची बहुत लंबी है. धांधली चुनावों के इतिहास वाले देश में राजनीतिक विकल्पों के बारे में बात करना और भी असाधारण है, वह भी एक लोकतंत्र में.”
आपको बता दें कि UNGA में पाकिस्तान के पीएम ने अपने भाषण के दौरान जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया था. साथ पाकिस्तान के पीएम ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के फैसले को वापस लेने की बात भी कही थी. भारत ने उनकी इन टिप्पणियों पर कड़ा ऐतराज जताया है.
संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रथम सचिव भाविका मंगलनंदन ने वैश्विक आतंकवाद में पाकिस्तान की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद का लंबे समय से समर्थन करता रहा है. पाकिस्तान का आतंकियों को समर्थन देने का एक लंबा इतिहास रहा है.आपको बता दें कि मंगलनंदन का यह बयान शरीफ द्वारा भारत से 2019 में अनुच्छेद 370 को हटाने के फैसले को वापस लेने के आह्वान के जवाब में आया है. इस बयान में शरीफ ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म कर दिया था, और दोनों देशों के बीच बातचीत की उनकी मांग थी.
मंगलनंदन ने PAK शरीफ के भाषण को दुस्साहसिक बताया है. उन्होंने कहा कि सेना द्वारा संचालित एक देश (पाकिस्तान), जिसकी आतंकवाद के लिए वैश्विक प्रतिष्ठा है.उसने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमला करने का दुस्साहस किया है. उन्होंने 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमले और 2008 में मुंबई हमलों सहित पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों द्वारा किए गए हमलों का संदर्भ दिया.
यह कोई पहला मौका नहीं है जब भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर यूएन में पाकिस्तान को घेरा हो. कुछ वर्ष पहले देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी पाकिस्तान को आतंकियों का हमदर्द बताया था. भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा था कि लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन बेखौफ अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं और उन्हें इसके लिए शह भी मिल रही है. जयशंकर ने साथ ही पाकिस्तान स्थित आतंकियों द्वारा किए गए 2008 के मुंबई आतंकी हमले, पठानकोट में वायु सेना अड्डे और पुलवामा हमले की याद दिलाते हुए कहा था कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को कभी भी आंतकवादियों को पनाह नहीं देनी चाहिए. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करते हुए ”आतंकवादी कृत्यों के कारण अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को खतरा” विषय पर एक उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि प्रतिबंधित हक्कानी नेटवर्क की गतिविधियों में वृद्धि इस बढ़ती चिंता को सही ठहराती है.






Very well presented. Every quote was awesome and thanks for sharing the content. Keep sharing and keep motivating others.
For the reason that the admin of this site is working, no uncertainty very quickly it will be renowned, due to its quality contents.