खेल

IND vs BAN T20: भारत ने पहले T20 मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया

टेस्ट सीरीज अपने नाम करने के बाद कल रात बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत की शुरुआत करते हुए बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम इस वक्त अपने घर पर बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है.

 

बांग्लादेश के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला 6 अक्टूबर को ग्वालियर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्टेडियम में खेला गया. मुकाबले में भारत ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ही ओवर में अर्शदीप ने लिट्टन दास का विकेट लेकर बांग्लादेश के विकेट गिराने का सिल्सिला शुरू कर दिया. भारत ने बांग्लादेश को 127 रनों पर समेट दिया. भारती की ओर से अर्शदीप और वरुण चक्रवर्ति ने 3-3 विकेट लिए वहीं डेब्यू कर रहे मयंक यादव, हार्दिक पांड्या और वॉशिंगटन सुंदर को 1-1 विकेट मिले. बांग्लादेश के लिए महंदी हसन ने सर्वाधिक 35 रन बनाए.

 

128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 11.5 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया. भारत के लिए ओपनिंग करने आए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने टीम को अच्छी शुरुआत दी हालांकि अभिषेक जल्दी अपना विकेट खो बैठे लेकिन कप्तान सूर्यकुमार और संजु की बल्लेबाजी ने स्कोर को आसान कर दिया. इन दोनों के विकेट के बाद हार्दिक पांड्या और डेब्यू कर रहे नितीश रेड्डी की जोड़ी ने टीम को जीत दिलाई. भारत के लिए 11वें ओवर की 5वीं गेद पर पांड्या ने 6 लगाकर टीम को स्वेग से जीत दिलाई. पांड्या ने 39 रनों की नाबाद पारी खेली.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button