खेल

25 साल बाद फाइनल में आमने-सामने भिड़ेगी भारत और न्यूजीलैंड, जानें इतिहास

ICC Champions Trophy 2025 अपने अंतिम चरण पर है यानि अब से कुछ दिन बाद, 9 मार्च रविवार को फाइनल होने जा रहा है. 9 मार्च को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस फाइनल मुकाबले में आखिर किस टीम की जीत होगी इसे लेकर फैंस के मन मे काफी उथल-पुथल है. किसी को लगता है कि भारत इस बार इस कप को जीत लेगा, तो वहीं कई लोगों का मानना है कि न्यूजीलैंड की टीम भारत पर हावी हो सकती है.

 

तो चलिए इस फाइनल मुकाबले से पहले क्यों ना यह जान लिया जाए कि आखिर ऐसे बड़े मुकाबलों में दोनों टीमों के बीच का इतिहास क्या कहता है

 

देखिए चैंपियंस ट्रॉफी की बात करें तो दोनों ही टीमें फॉर्म में हैं, लेकिन वनडे रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा भारी है. क्योंकी दोनों टीमों के बीच कुल 119 वनडे मैच खेले गए हैं जिनमें भारत ने 61 मुकाबले जीते. जो दर्शाता है कि हम न्यूजीलैंड पर भारी पड़े हैं. इसके अलावा भारत चौथी बार इस टूर्नामेंट का फाइनल खेल रहा है. इसमें 2 बार खिताब जीत चुका है. तो इस मायने में भी भारत के पास बड़े मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड से ज्यादा अनुभव है.

हालांकि न्यूजीलैंड सन 2000 में भारत को फाइनल में हरा चुका है. अब 25 साल बाद फिर दोनों टीमें फाइनल में भिड़ने जा रहीं हैं.

 

बड़े टूर्नामेंट

बड़े टूर्नामेंट की बात करें तो भारत और न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप या चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान 12 बार आमने-सामने भिड़ चुकें हैं. और जीत के आंकड़ों की बात करें तो दोनों ही टीमें 6-6 बार जीत दर्ज कर बराबरी पर है.

बाहरी पिच पर मुकाबला

दोनों के बीच मुकाबला दुबई में है और दुबई की पिच दोनों के लिए घरेलू नहीं है और इसी तरह अगर बाहरी मैदान पर हुए मुकाबलों की बात करें तो दोनों टीमें 34 मैच खेल चुकीं हैं. दोनों 16-16 मुकाबले जीते हैं वहीं 2 बेनतीजा रहे.

 

9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल खेला जाना है. अगर बात करें दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो दोनों टीमें आईसीसी नॉकआउट मैचों में चार बार एक-दूसरे से भिड़ी हैं, जिसमें ‘ब्लैककैप्स’ ने 3 बार जीत हासिल की है, जबकि भारत को एक ही बार जीत नसीब हुई.

 

भारत और न्यूजीलैंड की टीमों ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल में एक-दूसरे का सामना किया था, जिसमें भारत को हार मिली थी. इसके अलावा दोनों टीमें विश्व कप सेमीफाइनल 2019 और 2023 में एक दूसरे से भिड़ी थी. साल 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भी भारत-न्यूजीलैंड की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया था.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More
Back to top button