IND-W vs SL-W Asian Games 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में श्रीलंका को हराकर रच दिया इतिहास

IND-W vs SL-W Asian Games 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में श्रीलंका को हराकर रच दिया इतिहास
भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 116 रन बनाए थे, जिसके बाद श्रीलंका को 117 रनों का टारगेट मिला था। श्रीलंकाई महिला टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 97 रन ही बना सकी। भारतीय टीम 19 रन से मैच जीतने में सफल रही. स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने मैच में क्रमशः 46 और 42 रन बनाए जबकि टिटास साधु ने तीन विकेट चटका कर भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने की कहानी अपने नाम लिखी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में पहली बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर इतिहास लिखा दिया है।
हांग्जो एशियन गेम्स: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक जीता। #AsianGames2023 pic.twitter.com/7FwKboYmIW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 25, 2023
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
श्रीलंका महिला टीम : चमारी अथापथु (कप्तान), अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), विशमी गुणरत्ने, नीलाक्षी डी सिल्वा, हासिनी परेरा, ओशादी रणसिंघे, इनोका रणवीरा, कविशा दिलहारी, उदेशिका प्रबोधनी, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी
भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़





