IND W vs SL W: महिला श्रीलंका क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, भारत को आठ विकेट से दी करारी शिकस्त

IND W vs SL W: महिला श्रीलंका क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, भारत को आठ विकेट से दी करारी शिकस्त
महिला एशिया कप 2024 के फाइनल मैच श्रीलंका ने इतिहास रच दिया। दोनों टीमों के बीच दांबुला के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को आठ विकेट से करारी शिकस्त दे दी है। श्रीलंका ने आठ बार की एशिया कप विजेता टीम इंडिया को हराया है। बता दें कि इतिहास में केवल दूसरा मौका है जब टीम इंडिया को महिला एशिया कप के फाइनल में हार मिली है।
Sri Lanka lift their maiden 🏆 at the Women’s Asia Cup beating India 🙌
➡: https://t.co/dqqHYKDNIl#SLvIND pic.twitter.com/dHueywO46U
— ICC (@ICC) July 28, 2024
इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस दौरान भारत के लिए सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बनाए, जिन्होंने 47 गेंद में 60 रनों का योगदान दिया. हालांकि कप्तान हरमनप्रीत कौर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं, जिनके बल्ले से केवल 11 रन बनाए. मगर आखिरी 6 ओवरों में जेमिमा रोड्रीगेज और रिचा घोष ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करके टीम का स्कोर 160 रन के पार पहुंचाया. रोड्रीगेज ने 16 गेंद में 29 और रिचा घोष ने 14 गेंद में 40 रन की कैमियो पारी खेलकर भारत का स्कोर 165 तक पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत काफी खराब रही क्योंकि विश्मी गुणारत्ने महज एक रन बनाकर आउट हो गईं। मगर उसके बाद कप्तान चमारी अटापट्टू और हर्षिता समाराविक्रमा के बीच 87 रन की बेहतरीन साझेदारी हुई, लेकिन अटापट्टू को दीप्ति शर्मा ने 61 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया. उसके बाद हर्षिता एक छोर से क्रीज़ पर डटी रहीं और उनका साथ कविशा दिलहारी ने दिया, जिन्होंने 16 गेंद में 30 रन की तूफानी पारी खेली. दूसरी ओर हर्षिता ने 51 गेंद में 69 रन की पारी खेलकर श्रीलंका को 8 विकेट से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।
2004 में शुरू हुए विमेंस एशिया में श्रीलंका पहली बार चैंपियन बना, टीम इससे पहले 5 बार रनर-अप रही थी। वहीं, भारत ने दूसरी बार ही विमेंस एशिया कप का फाइनल गंवाया। टीम को इससे पहले 2018 में बांग्लादेश ने हराया था। भारत ने 9 में से 7 बार विमेंस एशिया कप जीता है।
गौरतलब है कि टूर्नामेंट में भारत एक भी मैच नहीं हारा है। उसने लीग चरण में पाकिस्तान को सात विकेट से, संयुक्त अरब अमीरात को 78 रन से और नेपाल को 82 रन से हराया था। सेमीफाइनल में उसने बांग्लादेश को 10 विकेट से पराजित किया था। भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अभी तक बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को कोई मौका नहीं दिया।






buy legal steroids
References:
http://digitalcommerce.cloud/corrinebinnie4