IND W vs NZ W: भारत ने 6 विकेट से जीती पारी, 2-1 से सीरीज में भी जमाया कब्ज़ा

IND W vs NZ W: भारत ने 6 विकेट से जीती पारी, 2-1 से सीरीज में भी जमाया कब्ज़ा
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गयी बाजी को छह विकेट से जीत लिया है। इसी जीत के साथ भारत ने तीन दिवसीय सीरीज को भी 2-1 से आपने नाम कर लिया है। बता दें कि अहमदाबाद में के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए सीरीज के तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 232 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम ने ब्रूक हैलीडे की 86 रनों की पारी की बदौलत 49.5 ओवर में 232 रन बनाए।
भारतीय गेंदबाजी शुरुआत में कीवी टीम पर हावी रही क्योंकि न्यूजीलैंड के 5 विकेट 88 रन पर गिर गए थे। उसके बाद ब्रूक हैलीडे और इसाबैला गेज के बीच 64 रनों की साझेदारी ने मेहमान टीम की वापसी करवाई। ब्रूक ने 88 रन की पारी खेली, उनके अलावा न्यूजीलैंड टीम का कोई भी खिलाड़ी 40 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। इसी सीरीज में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली दायें हाथ से लेग स्पिन गेंदबाजी करने वाली प्रिया मिश्रा ने 2 अहम विकेट लिए।
जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 44.2 ओवर में चार विकेट पर 236 रन बनाए और तीसरा वनडे जीत लिया। इस दौरान स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने तीसरे विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी की। न्यूजीलैंड की ओर से हन्ना रोवे ने दो, जबकि सोफी डिवाइन और फ्रान जोनास ने 1-1 विकेट लिये। स्मृति मंधाना ने 10 चौके की मदद से 122 गेंद में 100 रन बनाये। यह उनका 8वां वनडे इंटरनेशनल शतक है। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। यास्तिका भाटिया 49 गेंद में 35 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। गौरतलब है कि इससे पहले टीम इंडिया ने पहला मुकाबला 59 रन से जीता था जबकि मेहमानों ने दूसरे वनडे में भारत को 76 रनों से मात दी थी।





