IND vs ZIM, 3rd T20I: तीसरे टी-20 के लिए युवा भारतीय टीम तैयार, जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी की टीम इंडिया

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के पहले टी-20 मैच में हार से उबरने के बाद दूसरे मैच में 100 रनों की शानदार जीत के साथ, युवा भारतीय टीम बुधवार को यहां हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अपने तीसरे मैच के लिए पूरी तरह तैयार है. भारत ने दूसरे टी20 में युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा के पहले इंटरनेशनल शतक की मदद से जीत हासिल की थी. वहीं आज भी शुभमन को अपने सलामी बल्लेबाज से उम्मीदें होंगी.
तीसरे टी-20 से पहले टीम के साथ संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह भी जुड़ गए हैं. ये तीनों खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के साथ थे. अब जब ये तीन दिग्गज टीम के साथ जुड गए हैं तो तीसरे टी-20 में भारतीय इलेवन में बदलाव हो सकता है.
भारतीय संभावित प्लेइंग 11 का ऐसा बन रहा समीकरण
शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा/यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़/यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल/ संजू सैमसन (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, खलील अहमद
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार और तुषार देशपांडे.





