खेलताज़ा खबरें

IND Vs WI 1st Test: दूसरी दिन के खेल में भी भारत का पलड़ा भारी, डेब्यू में शतक लगाने वाले भारत के 17वें बल्लेबाज बने जायसवाल

नई दिल्‍ली: वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज का दूसरा दिन भारत के नाम रहा. पहले मैच के पहले ही दिन से भारत ने अपना दबदबा बना लिया था. मुकाबले के दूसरे दिन भारत की ओर से शस्वी जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जमाया. डेब्यू में शतक लगाने वाले जायसवाल भारत के 17वें बल्लेबाज बने हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 312/2.

 

मुकाबले में दूसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए जायसवाल क्रीज पर 143 रन बनाकर नाबाद हैं. वहीं रोहित ने अपनी 103 रन की पारी में 221 गेंद का सामना किया, पारी में 10 चौके और 2 छक्के लगाने में सफलता हासिल की थी.

 

इस टेस्ट मैच की बात करें तो दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने 2 विकेट पर 312 रन बना लिए हैं. क्रीज पर जायसवाल 143 और कोहली 36 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत के पास अब 162 रन की लीड हो गई है.

 

गौरतलब है कि, रोहित शर्मा की मेजबानी में टीम इंडिया ने टेस्ट के पहले दिन मेजबान पर शिकंजा कसते हुए पहले दिन के खेल को खत्म करते हुए वेस्टइंडीज को महज 150 रनों के स्कोर पर धराशाही कर दिया.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button