खेलताज़ा खबरें

IND vs WI 1st ODI: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 विकेट से जीता पहला ODI

IND vs WI 1st ODI: गुरुवार को पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली है.

 

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए वेस्टइंडीज को 114 रनों पर ढेर कर दिया. भारत की ओर से बाएं हाथ के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप ने सिर्फ छह रन देकर चार जबकि बाएं हाथ के ही स्पिनर जडेजा ने 37 रन देकर तीन विकेट चटकाए.

 

114 रनों के लक्ष का पीछा करने उतरे भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन ने अर्धशतक जड़ा (46 गेंद में 52 रन, सात चौके, एक छक्का) और महज़ 22.5 ओवर में ही पांच विकेट पर 118 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की.

 

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने हार को स्वीकार करते हुए कहा कि उनकी टीम उस तरह नहीं खेली जिस तरह से खेलना चाहिए था. उन्होंने कहा, ‘‘बस इतना कहें कि हमने उस तरह से नहीं खेला जैसा हमें खेलना चाहिए था. एक चुनौतीपूर्ण पिच पर, हमें रन बनाने के तरीके ढूंढने की जरूरत थी. मैं कोई बहाना नहीं बना रहा हूं लेकिन क्रिकेट देखने वाला कोई भी व्यक्ति देख सकता है कि यहां क्या हो रहा है, लेकिन हमें रन बनाने के तरीके खोजने होंगे.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button