IND vs WI: 19वे ओवर की आखरी गेंद पर पंत ने जड़ा चौका… और जीत गई टीम इंडिया, सूर्यकुमार ने जीता सबका दिल

IND vs WI: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 के तीसरे मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज कर सीरीज में 2-1 से बढ़त पा ली है. टीम इंडिया ने 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज को उन्ही की जमीन पर 7 विकेट से हरा दिया.
मंगलवार रात हुआ सीरीज का तीसरा मुकाबला टीम इंडिया के नाम रहा. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली. मुकाबले के स्टार रहे युवा बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव. सूर्यकुमार की धमाकेदार पारी ने वेस्टइंडीज को संभलने का मौका ही नहीं दिया. रोहित शर्मा के साथ बतौर ओपनर उतरे सूर्यकुमार ने महज 44 गेंदों पर 76 रनों की आक्रामक पारी खेली और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया. सूर्यकुमार ने अपनी इस पारी में कुल 8 चौके और 4 छक्के जड़े.
सूर्यकुमार यादव ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान फैन्स ही नहीं बल्कि गेंदबाजों को भी चौंका दिया. सूर्यकुमार ने अपनी पारी के दौरान सूर्या ने कई तरह से हैरानी भरे शॉट लगाए जिसे देखकर गेंदबाज ही नहीं बल्की क्रिकेट फैन्स ने भी अपना सिर पकड़ लिया होगा.
Ridiculous from Suryakumar Yadav, watch it in @FanCode. #Ad #IndvWI pic.twitter.com/n3v1RUHYFK
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 2, 2022
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अंत तक जमे रहे और टीम इंडिया को जीत दिलाकर नाबाद लौटे. उन्होंने 26 गेंदों पर 33 रन की अपनी नाबाद पारी में 3 चौके और 1 छक्का जड़ा. पंत ने ओबेड मैकॉय के 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर चौका जड़ कर अपनी टीम को जीत दिलाई.





