खेल

IND vs SL: श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 32 रनों से हारा भारत

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टाई का सामना करने के बाद अपने दूसरे मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. श्रीलंका के खिलाफ अपने दूसरे मुकाबले में भारत को 32 रनों से हार मिली. इसी के साथ इस सीरीज में श्रीलंका 1-0 से आगे हो चल रही है. भारत की करारी हार के लिए इकलौते जिम्मेदार श्रीलंकाई लेग स्पिनर जेफ्री वेंडारसे रहे, जिन्होंने 10 ओवरों में 33 रन देकर 6 विकेट चटकाकर भारतीय दिग्गज बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी.

 

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने भारत के सामने 241 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. श्रीलंका की ओर सेअविष्का फर्नांडो (40) और कुसल मेंडिस (30) ने दूसरे विकेट के लिए 70 रन जरूर जोड़े. वहीं निचले क्रम मे डुनिथ वेलेगेज (39) और कामिंदु मेंडिस (40) ने उपयोगी योगदान दिया, तो श्रीलंका कोटे के ओवरों में 9 विकेट पर 240 तक पहुंचने में सफल रहा. भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. कुलदीप यादव ने दो, तो सिराज और अक्षर ने एक-एक विकेट लिया.

 

241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर अर्धशतकीय पारी खेली. कप्तान रोहित और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 97 रन जोड़े वहीं इन दोनों की विकेट के बाद अक्षर पटेल ने पारी संभाली और 44 रन जोड़े, लेकिन इन्हें छोड़कर सभी बल्लेबाज मानों कमजोरी के शिकार हो गए और पिच पर खड़े रहने पर सक्ष्म नहीं रहे.

 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह.

 

श्रीलंका: पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, जनिथ लियानागे, डुनिथ वेलालगे, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो और जेफ्री वेंडरसे.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button