खेलताज़ा खबरें

IND Vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, टीम इंडिया ने सुपर ओवर में जीता मैच, 3-0 से जीती सीरीज

IND Vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, टीम इंडिया ने सुपर ओवर में जीता मैच, 3-0 से जीती सीरीज

 

भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार रात दिलचस्प टी20 सीरज का तीसरा मैच खेला गया। इस दौरान भारत ने शानदार जीत दर्ज की। भारत ने यह मुकाबला सुपर ओवर में जीता। इसी के साथ भारतीय टीम ने सीरीज पर भी 3-0 से कब्जा जमा लिया। बता दें कि गौतम गंभीर का कार्यकाल शुरू होने के बाद यह भारत की पहली जीत है।

 

पल्लेकेले के मैदान पर दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 137 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका भी 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन ही बना सका और मैच टाई हो गया।

 जिसके बाद दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर कराया गया, जिसमें श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करने उतरा। सूर्यकुमार यादव ने स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को गेंद थमाई और उन्होंने महज 2 पर 2 विकेट ले लिए। श्रीलंका ने सुपर ओवर में महज 3 रन का टारगेट दिया, फिर भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने आए और पहली गेंद पर ही चौका मारकर भारत को जीत दिलाई। भारत ने 3-0 के साथ श्रीलंका को क्लीन स्वीप किया है। अब कुछ दिनों में दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज शुरू होगी।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button