IND vs SL 2nd T20: सीरीज पर कब्जा करने आज मैदान में उतरेगी टीम इंडिया; संजू सैमसन टीम से बाहर

IND vs SL: पहले टी20 मुबले में जीत दर्ज करने के बाद आज भारत पुणे में श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टी20 मैच खेलने के लिए तैयार है. इससे पहले भारत ने पहले मुकाबले में 2 रन से रोमांचक जीत दर्ज की थी. आज का मुकाबला शाम 7 बजे शुरु होगा.
मुंबई में हुए पहले टी20 मुकाबले में जीत के साथ शुरूआत करने के बाद आज टीम इंडिया का मनोबल काभी बढ़ा होगा. 3 मैचों कि इस सीरीज में भारत 1-0 से बढ़त के साथ आज पुणे के मैदान में श्रीलंका के सामने जीत के इरादे से उतरेगी. यदि आज का मुकाबला भारत जीत जाती है तो वह इस सीरीज को अपने नाम कर लेगी. वहीं श्रीलंका के लिए आज का मुकाबला करो या मरो के तर्ज पर होगा. श्रीलंका आज का मुकाबला जीतकर सीरीज में बने रहने की कोशिश करेगी.
आज के इस मुकाबले में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं. पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान बाउंड्री रोप के पास गेंद पकड़ने की कोशिश में सैमसन के बाएं घुटने में चोट लग गई थी. बीसीसीआई की मेडिकल टीम बुधवार दोपहर उन्हें स्कैन और विशेषज्ञों की राय के लिए मुंबई ले गई, जिसके बाद उन्हें आराम और रिहैबिलिटेशन की सलाह दी गई है. अब सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने संजू सैमसन की जगह जितेश शर्मा को टीम में शामिल किया है.
NEWS – Sanju Samson ruled out of the remainder of T20I series.
The All-India Senior Selection Committee has named Jitesh Sharma as replacement for Sanju Samson.
More details here – https://t.co/0PMIjvONn6 #INDvSL @mastercardindia
— BCCI (@BCCI) January 4, 2023
हार्दिक पांड्या (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार.






Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://www.binance.info/register?ref=IXBIAFVY