खेलताज़ा खबरें

IND vs SL: भारत ने लगातार दूसरी बार श्रीलंका को दी मात, सात विकेट से हराया, 2-1 से बनाई बढ़त

IND vs SL: भारत ने लगातार दूसरी बार श्रीलंका को दी मात, सात विकेट से हराया, 2-1 से बनाई बढ़त

 

भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बीते रविवार को पल्लीकेले के पल्लीकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस दौरान टीम इंडिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने कुसल परेरा की 54 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए हैं।

भारत की बैटिंग के दौरान बारिश आ गई, इस कारण टीम को 8 ओवर में 78 रन का रिवाइज्ड टारगेट मिला। टीम ने 6.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। 3 विकेट गिराने के बाद हार्दिक पंड्या ने भी बैटिंग की। उन्होंने महज 9 गेंद पर 22 रन बनाए और टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी। हार्दिक ने मथीश पथिराना के खिलाफ 7वें ओवर में लगातार 2 चौके लगाकर भारत को जीत के पार पहुंचाया।

 

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान)शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका और मथीशा पथिराना।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button