IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मुकाबला आज, जानें संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली: भारतीय टीम नए कोच गौतम गंभीर की कोचिंग में पहली बार श्रीलंका से तीन मैचों की टी20 सीरीज आज यानि 27 जुलाई से खेलने जा रही है. इस बार टी20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे. यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा.
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टी20 मैच की शुरुआत स्थानीय समय अनुसार शाम 7 बजे होगी. इस मैच का लाइव प्रसारण आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर देख सकते हैं. इसकी स्ट्रीमिंग देखने के लिए आपको SonyLIV एप डाउनलोड करना पड़ेगा. भारत और श्रीलंका की टी20 सीरीज देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगाा.
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज.
श्रीलंका: दिनेश चांदीमल, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, चरिथ असलांका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, चामिंडु विक्रमसिंघे, बिनुरा फर्नांडो, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना, महेश थीक्षाना, डुनिथ वेलालगे.





