खेलताज़ा खबरें

IND vs SA T20 World Cup Final: भारत ने SA के सामने रखा 177 रनों का लक्ष्य

IND vs SA: टी20 विश्वकप में का फाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया वहीं टीम इंडिया ने अफ्रीका के सामने 177 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया है. बता दें कि दोनों ही टीमें इस सीरीज में अपराजित टीमें रही हैं वहीं आज का यह मुकाबला इस दृष्टिकोण से बेहद रोमांचक हो गया है. वहीं अब अफ्रीका को अगर यह मुकाबला जीतना है तो उसे यह 177 रन चेज करने होंगे.

 

सभी की निगाहें भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रित बुमरा पर होंगी, जो पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रहे हैं, जिन्होंने 8.15 की प्रभावशाली औसत के साथ 13 विकेट लिए हैं. बुमरा का कौशल भारत को उच्च जोखिम वाले फाइनल में महत्वपूर्ण बढ़त दिलाने का वादा करता है. वहीं साउथ अफ्रीका के लिए ट्रंप कार्ड की भूमिका में कागिसो रबाडा हैं. रबाडा ऐसे गेंदबाज हैं जो मुसीबत में साउथ अफ्रीका के लिए विकेट निकालने का काम करते हैं.

 

भारत XI

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव

 

साउथ अफ्रीका XI

क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नोर्टजे, तबरेज शम्सी

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button