खेलताज़ा खबरें

IND vs SA: T20 World Cup के फाइनल में दावेदारी पेश करने के लिए तैयार IND और SA, अपराजित टीमों के बीच भिड़ंत

IND vs SA: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया आईसीसी ट्रॉफी के लिए बीते 11 साल के सूखे को खत्म करने के लिए पूर तरह से तैयार है. शनिवार यानि, 29 जून को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है जिसमें भारतीय टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा. 2007 में उद्घाटन टी20 विश्व कप की चैंपियन रही टीम इंडिया 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अपना पहला खिताब सुरक्षित करना चाहेगी.

 

बता दें कि इस वर्ल्ड कप में दोनों टीमें अपराजित रही है जिससे इस फाइनल मैच का रोमांच और भी बढ़ गया है. वहीं मजेदार बात तो यह है कि 1998 में आईसीसी नॉक-आउट खिताब जीतने वाली साउथ अफ्रीकी टीम के पास इतिहास रचने का मौका है.  दक्षिण अफ्रीका पहली बार किसी विश्वकप के फाइनल में प्रवेश कर पाई है. ऐसे में वह जीत के साथ अपना अपना खाता खोलना चाहेगी. वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम है जो बीते 9 महीनों में दूसरी बार किसी विश्वकप के फाइनल में दावेदारी पेश करने जा रही है. बीते विश्वकप में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के सामने हार का मुंह देखना पड़ा था वहीं आज के इस मुकाबले में भारतीय टीम जीत दर्ज कर अपने बुरे सपने को तोड़ना चाहेगी. हालांकि रिजल्ट कुछ भी हो मैच का रोमांच दर्शकों को देखना को मिलेगा.

 

सभी की निगाहें भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रित बुमरा पर होंगी, जो पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रहे हैं, जिन्होंने 8.15 की प्रभावशाली औसत के साथ 13 विकेट लिए हैं. बुमरा का कौशल भारत को उच्च जोखिम वाले फाइनल में महत्वपूर्ण बढ़त दिलाने का वादा करता है. वहीं साउथ अफ्रीका के लिए ट्रंप कार्ड की भूमिका में कागिसो रबाडा हैं. रबाडा ऐसे गेंदबाज हैं जो मुसीबत में साउथ अफ्रीका के लिए विकेट निकालने का काम करते हैं.

 

भारत संभावित XI

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव

 

साउथ अफ्रीका संभावित XI

क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नोर्टजे, तबरेज शम्सी

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button