IND VS SA: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, लिया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

IND VS SA: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, लिया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला
आज यानी रविवार को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस दौरान मैच में टास जीतकर साउथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।
रांची में खेले जा रहे वनडे मैच में भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। इस मैच के लिए रुतुराज गायकवाड़ और रवि बिश्नोई को टीम से बाहर किया गया। इनके स्थान पर अब वाशिंगटन सुंदर और शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया गया है। इस मैच के जरिए शाहबाज ने वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया। वहीं प्रोटियाज ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए। इस टीम में तेंबा बावुमा और तबरेज शम्सी की जगह रीजा हेंड्रिक्स और ब्योर्न को मौका दिया गया।
बता दें कि इस सीरीज में साउथ अफ्रीका की टीम ने टीम इंडिया को पहले मैच में 9 रनों से मात दी थी। इस लिहाज से यह मैच टीम इंडिया के लिए ‘करो या मरो’ मुकाबला बन चुकी है।





