खेल

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान IND ने दर्ज किए कई रिकॉर्ड्स

2025 की ICC चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ, और इस मैच में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर क्रिकेट प्रेमियों के लिए इस मुकाबले को यादगार बना दिया. जहां इस मैच में भारत ने जीत दर्ज कर इतिहास रचा वहीं भारत ने इस एक मुकाबले में कई रिकॉर्ड्स भी दर्ज किए.

 

भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का यह मुकाबला विराट कोहली के नाम रहा साथ ही कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड का गवाह बना. विराट कोहली ने 14,000 वनडे रन पूरे कर कीर्तीमान की शुरुआत की, तो गिल, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव और पांड्या ने भी अपने प्रदर्शन के खास रिकॉर्ड बनाए. आइए जानते हैं इस मैच में बने सभी बड़े रिकॉर्ड्स:

 

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 14 हजार रन,  भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का एक धांसू रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कोहली अब वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 14 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

कोहली ने यह उपलब्धि 299वें वनडे मैच की 287वीं पारी में हासिल की है. इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन के नाम था, जिन्होंने 350वीं पारी में यह रिकॉर्ड बनाया था.

ODI इतिहास में 157वां कैच, लिस्ट में दूसरा नाम भी किंग कोहली का है जिन्होंने ODI इतिहास में 157वां कैच पकड़कर मोहम्मद अजरुद्दीन के 156वें कैच रिकॉर्ड को तोड़ा. मैच से पहले, कोहली को यह रिकॉर्ड बनाने के लिए एक और कैच की आवश्यकता थी, जो उन्हें नसीम शाह के शॉट पर मिला.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 300 विकेट, भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 300 विकेट पूरे किए. पाकिस्तान के खिलाफ चल रहे चैंपियंस ट्रॉफी मैच में शाहीन अफरीदी का विकेट लेते ही कुलदीप यादव ने यह मुकाम हासिल कर लिया.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 200 विकेट, इस मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान गेंदबाजी में अहम मुकाम हासिल किया है. पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी की और इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे किए.

Show More
Back to top button