खेल

IND vs PAK: पाकिस्तान की हार के बाद सोशल मीडिया पर हुई मीम्स की बारिश

टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ. पाकिस्तानी गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 19 ओवर में 119 रन पर आउट कर दिया. वहीं 120 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के चलते आखिरी ओवरों तक आते आते पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा.

 

भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान के मुंह से जीत को छीन लिया. भारत की ओर से सर्वाधिक 3 विकेट बुमराह ने लिए बुमराह ने अपने स्पेल में केवल 14 रन दिए वहीं हार्दिक ने भी उनका साथ देते हुए 2 विकेट झटके और टीम के लिए जीत सुनिश्चित की.

 

टीम इंडिया की जीत के बाद भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स शेयर किए. पाकिस्तान को मीम्स के माध्यम से काफी रोस्ट किया जा रहा है.

Show More

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button