IND vs NZ Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की टीम की घोषणा

नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीव स्वीप के बाद अब बारी है न्यूजीलैंड से भिड़ने की. भारतीय टीम का अब अगला टेस्ट मुकाबला न्यूजीलैंड से होना है. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसके लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्टूबर से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर होना है. इसके बाद 24 अक्टूबर से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिशन स्टेडियम और एक नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर मुकाबला होना है. वहीं इस सीरीज के 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान हो गया है.
बता दें कि इस सीरीज के लिए भारत ने कुछ खासा बदलाव नहीं किए हैं 15 खिलाड़ियों की इस स्क्वॉड में यश दयाल को बाहर किया गया है. वहीं टीम में आकाश दीप ने अपनी जगह बरकरार रखी है. बात करें विकेटकीपर की तो इस बार पंत के साथ ध्रुव जुरेल को भी स्क्वॉड में मौका दिया गया है. वहीं इस बार भारत के अनुभवी गेंदबाज जस्प्रीत बुमराह को टीम की उपकाप्तानी का भार सौंपा है. टेस्ट में चयनकर्ताओं ने जसप्रीत बुमराह को उपकप्तानी दी है. काफी समय से भारतीय टेस्ट टीम में उपकप्तान का पद खाली था.





