खेल

IND vs NZ Astrology Predictions: भारत और न्यूज़ीलैंड में किसकी होगी जीत? जानें क्या कहते है टीम इंडिया के सितारे 

ICC Champions Trophy 2025 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड का मैच 9 मार्च, 2025 को होने वाला है.दुनिया भर के क्रिकेट फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कौन सी टीम यह ट्रॉफी अपने नाम करेगी ?

 

दोनों टीमों ने अभी तक पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और यह फाइनल बहुत ही रोमांचक मुकाबला होने वाला है.वैसे तो दोनों टीमों के खेलने के आधार पर यह कहना तो बहुत मुश्किल है कि आखिर कौन जीतेगा? पर इस बारे में हमने कुछ ज्योतिषों से बात की और उन्होंनें खिलाड़ियों की कुंडली और ग्रह नक्षत्र के हिसाब से अपना मत दिया है. आइए जानते है ज्योतिषीय दृष्टि से टीम इंडिया के सितारे कैसे रहेंगे.

ज्योतिषीय दृष्टि से, 9 मार्च, 2025 को ग्रहों की स्थिति अत्यंत मजबूत रहेगी. मंगल और बृहस्पति की उपस्थिति होने के कारण दोनों टीमों की ओर से जबरदस्त प्रदर्शन रहेगा. साथ ही यह मैच अत्यधिक प्रतिस्पर्धी रहेगा.

 

कैसे रहेंगे टीम इंडिया के प्लेयर्स के सितारे: 

कई ज्योतिषों के मत के अनुसार टीम इंडिया के खिलाड़ियो की कुंडली और न्यूमेरो रिपोर्ट पढ़ने के बाद यह रीडिंग सामने आई है.

रोहित शर्मा – सबसे पहले बात करते है भारत के कप्तान रोहित शर्मा की तो इनका ज्योतिषीय चार्ट आत्मविश्वास और साहसिकता का संकेत देते हैं. उनका मूलांक 3 है.इस मूलांक के लोगों में लीडरशिप क्वालिटी बहुत होती है. ऐसे में उनके नेतृत्व में टीम अपना मुकाम हासिल कर लेगी.

शुभमन गिल – शुभमन गिल के एस्ट्रो सितारों के अनुसार बुध के अनुकूल होने के कारण, गिल की टाइमिंग, तकनीक और तरीका न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों के खिलाफ महत्वपूर्ण होगी. शुभमन गिल का न्यूमेरो नंबर भाग्यांक के आधार पर 9 है, उस हिसाब से देखा जाए तो यह अपने लक्ष्य को लेकर एकदम अडिग रहकर आगे बढ़ेंगे.

विराट कोहली – विराट कोहली के कुंडली के ग्रहों की स्थिति ट्रॉफी जीतने की संभावना को सबसे अधिक प्रदर्शित है. विराट की न्यूमेरो रिपोर्ट के हिसाब से उनका डेस्टिनी नंबर 8 है. और यह नंबर पॉवर और सक्सेस को दिखाता है ऐसे में उनके नेतृत्व में टीम एक बेहतर पारी खेलने में कामयाब रहेगी.

केएल राहुल – वैसे तो ऑस्ट्रेलिया के साथ सेमीफाइनल के मैच में केएल राहुल ने बहुत ही जबरदस्त प्रदर्शन किया था. ऐसे में इस बार भी उनकी कुंडली रीडिंग के हिसाब से राहुल की प्लेइंग कैपेसिटी और धैर्य टीम के लिए परफेक्ट साबित होगा. राहुल का मूलांक 9 है उस हिसाब से इनका खेलने का तरीका भी शुभमन जैसा ही रहेगा.

हार्दिक पांड्या – हार्दिक पांड्या हर मैच में बेहतर प्रदर्शन करते ही रहे है, इस बार भी उनका प्रदर्शन उनके चार्ट में मंगल की उपस्थिति पर टिका होगा. इस बार उनका मंगल तेज होता हुआ दिख रहा है जिसका सीधा-सीधा प्रभाव उनके खेलने की क्षमता पर पड़ेगा.

 

(यह भविष्यवाणी विभिन्न ज्योतिषों के विश्लेषण पर आधारित है. न्यूज़मोबाइल इसकी पुष्टी नहीं करता है.)

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button