खेल

IND vs NZ: 46 रनों पर सिमटी भारतीय टीम, न्यूजीलैंड की पारी शुरू

India vs New Zealand, 1st Test: बेंगलुरु टेस्ट के दूसरे दिन शुरु हुए मुकाबले में भारतीय टीम 46 रन के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई. यह पहली बार है कि ब्लू टीम घरेलू मैदान पर महज 46 रन पर सिमटी है. इससे पहले भारतीय टीम का टेस्ट क्रिकेट में सबसे छोटा स्कोर वेस्टइंडीज के खिलाफ 1987 में  75 रनों का था.

 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ आज भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. पहली पारी में रोहित के पांच अनुभवि खिलाड़ी शून्य पर पवेलियन लौटे जिसके परिणामस्वरूप भारतीय टीम महज 46 रनों पर ढ़ेर हो गई. बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मुकाबला 16 अक्टूबर को शुरू होना था लेकिन पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया जिसके बाद आज यह मुकाबला शुरू हो रहा है.

 

भारत प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज

न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, टिम साउथी, एजाज पटेल, विलियम ओरोर्के

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button