खेलताज़ा खबरें

IND vs NED T20: भारतीय क्रिकेट टीम ने लहराया जीत का परचम, पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड को 56 रन से दी मात

IND vs NED T20: भारतीय क्रिकेट टीम ने लहराया जीत का परचम, पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड को 56 रन से दी मात

टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में सुपर-12 के ग्रुप-2 में टीम इंडिया और नीदरलैंड के बीच मुकाबला सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। भारत और नीदरलैंड्स के बीच आज टी20 विश्वकप का 23वां मुकाबला खेला गया था। जिसमें अब भारत ने जीत हांसिल कर ली है। भारत ने सुपर-12 राउंड के अपने दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड को 56 रन से हरा दिया है।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 2 विकेट पर 179 रन बनाए। नीदरलैंड को 180 का टारगेट दिया था। वहीं जवाब में नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 123 रन ही बना सकी। नीदरलैंड की ओर से टिम प्रिंगल ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद शमी को एक विकेट मिला।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button