IND vs ENG: बर्मिंघम में जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, आकाश दीप ने झटके 6 विकेट

5 मैचों की टेस्ट सीरीज में पहले टेस्ट में हार का सामने करने के बाद युवा कप्तान शुभमन गिल की अगुवाही में टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट मैच में अपनी हार का बदला पूरा कर लिया. बर्मिंघम टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 336 रनों के अंतर से हरा दिया है. यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार है जब इंग्लैंड को एजबेस्टन मैदान पर भारत के खिलाफ हार मिली है.
दूसरे टेस्ट की चौथी पारी में इंग्लिश टीम को जीत के लिए 608 रन बनाने थे, लेकिन इसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 271 रनों पर सिमट गई और 336 रनों से मैच हार गई. दूसरी पारी में 6 विकेट और पूरे मैच में 10 विकेट लेकर आकाश टीप इस मुकाबले के हीरो साबित हुए.
भारत ने पहली पारी में कप्तान शुभमन गिल की 269 रन की बेमिसाल रिकॉर्ड पारी की बदौलत 587 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. इसके बाद मोहम्मद शमी और आकाशदीप की घातक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड को 407 रन पर समेट 180 रन की बड़ी बढ़त हासिल की. दूसरी पारी में कप्तान गिल ने 161 रन की पारी खेली और भारत ने 6 विकेट पर 427 रन बनाकर पारी घोषित करते हुए 608 रन का विशाल लक्ष्य रखा.
608 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम चौथे दिन के खेल खत्म होने तक तीन विकेट गवा चुकी थी. वहीं पांचवे और आखिरी दिन के खेल में बारिश की एंट्री ने खेल को कुछ घंटों के लिए रोक दिया लेकिन जैसे ही खेल शुरू हुआ. टीम इंडिया ने इंग्लिश टीम को संभलने का मौका ही नहीं दिया. मैच शुरू हुआ तो आकाशदीप ने दो विकेट लेकर इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया. लंच से पहले शुभमन गिल ने मोहम्मद सिराज को हटाकर वाशिंगटन सुंदर को गेंदबाजी पर बुलाया और सुंदर की कप्तान स्टोक का विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत की उम्मीदों को और बढ़ा दिया. भारत के लिए इंग्लैंड के कप्तान का विकेट अहम साबित हुआ.
भारत के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने टीम के लिए महत्वपूर्ण और सर्वाधिक 6 विकेट अपने नाम किए वहीं सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जडेजा और सुंदर के खते में 1-1 विकेट आए. बता दें कि आकाश दीप का यह डेब्यू 5 विकेट है.





