IND vs ENG: भारत ने दूसरे टी20 में लगाया जीत का ‘तिलक’, सीरीज में 2-0 की बढ़ोतरी

भारत ने शनिवार को चेन्नई में खेले गए दूसरी टी20 मुकाबले में रोमांचक जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. भारत ने इंग्लैंड को इस शानदार टी20 मुकाबले में 2 विकेट से हराकर जीत की लय को बरकरार रखा है. इस मुकाबले के हीरो रहे तिलक वर्मा, जिन्होंने नाबाद अर्धशतक बनाकर भारत को जीत दिलाई.
दरअल, दूसरे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारत को 162 रनों का लक्ष्य मिला. चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत इंग्लैंड की गेंदबाजी के आगे फिकी रही. शुरुआती दो झटकों ने ही भारत की कमर तोड़ दी. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर की जोड़ी ने भारत के बल्लेबाजों को गुठने टेकने पर मजबूर कर दिया. आदिल राशिद और ब्रायडन कार्स ने बीच के ओवरों में अनुशासित गेंदबाजी से शिकंजा कसा, जिससे भारत का मध्य क्रम दबाव में ढह गया. नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से मेहमान टीम का पलड़ा भारी लग रहा था. लेकिन तिलक वर्मा ने अपनी पारी से खेल का रुख ही बदल कर रख दिया.
भारत की ओर से तिलक ने 72 रन की नाबाद पारी खेली. अपनी पारी में तिलक ने 55 गेंद का सामना किया. अपनी पारी में तिलक ने 4 चौके और 5 छक्के लगाने में सफलता हासिल की. तिलक के अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 19 गेंद पर 26 रन की पारी खेली जिसने भारत को मैच बचाने का काम किया. भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है. तिलक को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.
इसी के साथ तिलक वर्मा बिना आउट हुए लगातार चार टी20I पारियों में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए, ऐसा कर उन्होंने कोहली (Virat Kohli) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. तिलक ने अबतक बिना आउट हुए 4 पारियों को मिलाकर कुल 318 रन बनाने में सफल हो गए हैं. तिलक से पहले लगातार चार पारियों में बिना आउट हुए विराट कोहली (258), संजू सैमसन (257), रोहित शर्मा (253) और शिखर धवन (252) रन बनाए थे.





