IND vs ENG 4th Test: दूसरे दिन के पहले सत्र में 353 पर सिमटी इंग्लैंड, भारत ने बल्लेबाजी की शुरू

रांची: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है. जहां दिन के पहले सत्र के दौरान रविंद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को 353 रनों पर रोक दिया है. पहले सेशन में जड़ेजा ने अपने पहले स्पेल में तीन विकेट लेकर इंग्लैंड को पवेलियन भेज दिया.
इंग्लैंड की ओर से कप्तान रूट ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को मजबूत स्थिती तक पहुंचा दिया. रूट ने नाबाद 122 रन बनाए. वहीं रॉबिनसन ने भारत के खिलाफ अपना पहला अर्धशतक जमाते हुए 58 रन जड़े.
बता दें कि चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 302 रन बना लिए थे. इंग्लैंड के लिए जो रूट 106 रन बनाकर नाबाद थे तो वहीं ओली रॉबिन्सन 31 रन बनाकर खेल रहे थे. रूट टेस्ट में अपना 31वां शतक बनाकर खेल रहे हैं. बता दें कि टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. इंग्लैंड के लिए यह टेस्ट मैच जीतना काफी अहम है. इस समय भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में 2-1 से इंग्लैंड से आगे है.





