ICC World Cup 2023खेलताज़ा खबरें

IND Vs END: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रनों से दी मात, वर्ल्ड कप 2023 में 6वीं जीत के साथ भारत ने सेमी फाइनल में की एंट्री

IND Vs END: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रनों से दी मात, वर्ल्ड कप 2023 में 6वीं जीत के साथ भारत ने सेमी फाइनल में की एंट्री

 

भारत बनाम इंग्लैंड के मुकाबले में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंग्रेजी टीम को करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम ने इंग्लैंड की टीम को 100 रनों से हराया। बता दें कि बीते रविवार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप का 29वं मैच हुआ। इस दौरान इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिए। जिसके बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रनों की पारी खेली और इंग्लैंड को 230 रनों का लक्ष्य दिया।

इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर कहर बरपाते हुए पूरी टीम को 130 रनों पर ही समेत कर आल आउट कर दिया और इस मैच पर शानदार जीत दर्ज की। बता दें कि इस दौरान शमी ने चार विकेट, बुमराह ने 4 तीन, कुलदीप ने 1 तो वहीं रविंद्र जडेजा ने एक विकेट लिया।

बात अगर वर्ल्ड कप के मैचों की करें तो भारत बनाम इंग्लैंड के बीच 8 मैच हुए हैं। जिसमें भारत को 4 मैचों में जीत मिली है तो वहीं इंग्लैंड 3 मैच जीतने में सफल रहा है। जबकि एक मैच टाई रहा है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

भारतीय टीम – रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज/ मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड की टीम- जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल रशीद, मार्क वुड

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button