खेल

IND vs BAN Test: अश्विन और जडेजा की फिर्की में घूमी BAN, 280 रनों से भारत ने जीता पहला टेस्ट

भारत और बांग्लादेश के बीच जारी चेन्नई टेस्ट मैच का आज चौथा दिन भारत की जीत के साथ खत्म हुआ. भारत की ओर से स्पिन के धुरंधर अश्विन और जडेजा की जोड़ी ने बांग्लादेश की कमर तोड़ कर रख दी. भारत के लिए अश्विन ने एक बार फिर पंजा खोला, अश्विन ने अपने स्पेल में 6 विकेट झटके वहीं उनका साथ दे रहे जडेजा ने 3 विकेट लेकर बांग्लादेश को हार की दहलीज पर पहुंचा दिया. भारत ने यह मुकाबला 280 रनों से जीता

 

515 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश 234 रनों पर सिमट गई. बांग्लादेश की ओर से सर्वाधिक शांतो ने 82 रन बनाए वहीं इसलाम ने 35 और कप्तान शाकिब ने महज 25 रन बनाए. वहीं भारत की ओर से अश्विन ने 6, जडेजा ने 3 और बुमराह ने 1 विकेट लेकर जीत अपने नाम की.

 

बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्‍ट की दूसरी के तीसरे दिन. भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे. वहीं, बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर सिमट गई थी. भारत ने दूसरी पारी चार विकेट पर 287 रन पर घोषित कर दी. फिलहाल बांग्लादेश की दूसरी पारी जारी है. ऐसे में भारत ने बांगलदेश को 515 रन का लक्ष्य दिया है.

 

भारत ने ऋषभ पंत और शुभमन गिल के शतक की बदौलत दूसरी पारी में 287 रन बनाए. विकेटकीपर बल्‍लेबाज पंत ने 128 गेंदों पर 109 रन की पारी खेली. वहीं शुभमन गिल ने 176 गेंदों पर नाबाद 119 रन बनाए.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button