खेलताज़ा खबरें

भारत बनाम बांग्लादेश ODI सीरीज का पहले मुक़ाबला आज, बांग्लादेश में 7 साल बाद खेलगी भारतीय टीम 

भारत बनाम बांग्लादेश ODI सीरीज का पहले मुक़ाबला आज, बांग्लादेश में 7 साल बाद खेलगी भारतीय टीम

भारत बनाम बांग्लादेश का ODI सीरीज पहला मुक़ाबला आज यानी रविवार को खेला जाएगा । यह मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा सुबह 11:30 बजे से खेला जाएगा। बता दें कि भारतीय टीम सात साल बाद बांग्लादेश में वनडे सीरीज खेलेगी। पिछली बार 2015 में उसे तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-2 से हार मिली थी। तब महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के कप्तान थे।

गौरतलब है कि टीम इंडिया बांग्लादेश में अब तक 22 वनडे खेली है। इस दौरान 17 में उसे जीत और चार में हार मिली है। एक में नतीजा नहीं निकला है। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 36 मैच हुए हैं। इनमें भारत 30 जीता है और पांच में उसे हार मिली है। एक में नतीजा नहीं निकला।

इस मैच में भारतीय टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और मोहम्मद सिराज खेलेंगे। वहीं बांग्लादेश की टीम से लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, अफीफ हुसैन, यासिर अली, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान और इबादत हुसैन खेल सकते हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button