IND vs BAN: IND और BAN के बीच मुकाबला आज, कौन होगा आज का विजेता…?

IND vs BAN: वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मैच भारत और बांग्लादेश के बीच पुणे में खेला जाने वाला है. भारतीय टीम ने अबतक इस टूर्नामेंट में तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया इस वक्त अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है.
बांग्लादेश के खिलाफ आज के इस मुकाबले में भारत अपनी जीत की रेस को बरकरार रखना चाहेगी. वहीं बांग्लादेश की टीम का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ अच्चा है टीम कभी उलट फेर करने में माहिर है. ऐसे में आज का मुकाबला बेहद रोमांचक हो सकता है.
बता दें कि पुणे की पिच पर अबतक 7 मैच हुए हैं जिसमें 4 मैच में भारत को जीत मिली है. इसके अलावा आखिरी मैच इस मैदान पर साल 2021 में खेला गया था जिसमें भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया था. बता दें कि यह मैदान बल्लेबाजों के लिए मददगार है. ऐसे में यही उम्मीद है कि आज भारतीय इलेवन में बदलाव नहीं होंगे और यदि हुए भी तो सूर्या जैसे बल्लेबाज को मौका मिल सकता है.
भारत की संभावित XI
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर/ अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज






somatropin hgh kaufen
References:
hgh fragment 176-191 kaufen