खेल

IND Vs Ban: भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 86 रनों से दी करारी शिकस्त, तीन मैचों की सीरीज पर जमाया कब्ज़ा

IND Vs Ban: भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 86 रनों से दी करारी शिकस्त, तीन मैचों की सीरीज पर जमाया कब्ज़ा

दिल्ली में बुधवार को भारत और बंगलादेश के बीच खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश के टीम को करारी शिकस्त मिली है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश की टीम को 86 रन से हराया। यह टी20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश के खिलाफ भारत की रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है।

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। नीतिश रेड्डी और रिंकू सिंह ने अर्धशतक लगाया। जवाब में बांग्‍लादेश टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 135 रन ही बना सकी।

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत की बांग्लादेश के खिलाफ रन के अंतर के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने बांग्लादेश को 50 रन से हराया था। वह जीत आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में नॉर्थ साउंड में खेले गए मैच में आई थी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश 20 ओवर में 9 विकेट पर 135 रन ही बना पाई। बांग्लादेश के लिए महमूदुल्लाह ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाये, लेकिन भारत ने दूसरे छोर से अन्य विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान किया और खेल पर हमेशा मजबूत नियंत्रण बनाए रखा। स्कोरबोर्ड का दबाव बहुत अधिक था और मेहमान टीम इसके आगे झुक गई। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और नितीश कुमार रेड्डी ने 2-2 विकेट लिए। भारतीय पारी की शुरुआत खराब रही।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button