IND vs BAN: बांग्लादेश की दूसरी पारी शुरू, ओपनिंग बल्लेबाजों ने संभाली पारी

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच जारी पहले टेस्ट मैच में चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है. जहां बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में टीम को संभालते हुए शतकीय साझेदारी की.
चौथे दिन लंच ब्रेक तक बांग्लादेश की ओर से ओपनिंग करने उतरे शांटो और ज़ाकिर ने मिलकर बांग्लादेश का स्कोर 119 रनों तक पहुंचा दिया. बता दें कि खेल अब भी जारी है. शांटो और ज़ाकिर दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली.
इससे पहले भारत ने पारी की घोषणा करते हुए बांग्लादेश को दूसरी पारी में 513 रनों का लक्ष्य दिया है. दूसरी पारी में शुभमन गिल और पुजारा ने टीम के लिए शतकीय पारी खेली थी. वहीं खेल के तीसरे दिन पहले सेशन में कुलदीप यादव ने अपना पंजा खोला और अपने खाते में 5 विकेट अर्जित किए. इससे पहले बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में महज 150 रनों पर ऑल ऑउट हो गई थी.
टीम इस प्रकार हैं
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (c), मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (w), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, केएल राहुल (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (Wk), एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज






Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!